• Privacy Policy
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • GSTIN – 05AVXPS9385G2Z1
डोब्रे  न्यूज़
Advertisement
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर
No Result
View All Result
Dobry News Logo
No Result
View All Result
Home अध्यात्म

हरिद्वार कुंभ शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों लोगों ने लगाई गंगा में पुण्य की डुबकी

dobrynews_alti7a by dobrynews_alti7a
April 12, 2021
in अध्यात्म, अन्तराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तराखंड प्रदेश, राज्य, राज्य, राष्ट्रीय
0
हरिद्वार कुंभ शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों लोगों ने लगाई गंगा में पुण्य की डुबकी
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। कुंभ के शाही स्नान सोमवती अमावस्या पर विभिन्न अखाड़ों और नागा संन्यासियों की अवधूती शान से सोमवार को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर सनातनी आस्था का वैभव मुखर हो उठा। उमंग-उत्साह के बीच बैरागी अखाड़ों के वैराग्य का रंग और नागा संन्यासियों का आकर्षण अलग अलौकिक आध्यात्म की अनुभूति करा रहा था। अखाड़ों के स्नान के लिए हर की पैड़ी के आरक्षित होने के कारण रात्रि प्रथम प्रहर से ही ब्रह्मकुंड पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, ब्रह्ममुहूर्त में तो यह सैलाब में तब्दील हो गयी। आस्था के इस सैलाब के आगे नतमस्तक मेला अधिष्ठान ने घोषणा के विपरीत सुबह सात बजे तक इन्हें ब्रह्मकुंड पर स्नान करने दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र को खाली करा अखाड़ों के लिए आरक्षित कर दिया गया। उन्होंने अन्य गंगा घाटों पर स्नान किया।
पहला शाही स्नान श्रीपंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की अगुवाई में किया। इनके साथ ही श्रीपंचायती आनंद अखाड़े ने भी अपने आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में शाही स्नान किया। नागा संन्यासियों के साथ नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह देव का शाही स्नान आकर्षण का केंद्र रहा। ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह देव ने स्वामी कैलाशानंद गिरि के साथ शाही स्नान किया। इस मौके पर संत-महात्माओं ने गंगा पूजन कर मां गंगा से देश-दुनिया की सुख-समूद्धि और कोरोना से मुक्ति की कामना-प्रार्थना भी की। शाही स्नान के दौरान शाही जुलृस के लिए हाइवे जीरो जोन रहा, स्नान के समय किसी को भी इस पर चलने की इजाजत नहीं दी गयी। इस दौरान पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था रही। दोपहर दो बजे तक 25 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगा ली थी। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी। सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी हरिद्वार हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड से राजा दक्ष की नगरी कनखल तक सिंदूरी आभा बिखेर रही थी। आध्यात्म और भक्ति की धारा चहुं दिशाओं को अलौकिक कर रही थी। इनके बीच संन्यासी, बैरागी और उदासीन अखाड़ों की राजसी शान-शाही वैभव सनातन धर्म संस्कृति की पराकाष्ठा को परिलक्षित कर रहा था। दुनिया को भारतीय धर्म संस्कृति, आस्था और अनेककता में एकता, विश्व बंधुत्व, वसुधैव कुंटुम्बकम् का संदेश दे रहा था। इन सबके बीच आकर्षण का केंद्र नागा संन्यासियों की बड़ी जमात ने अपने-अपने अखाड़ों श्रीपंचयाती निरंजनी अखाड़ा और महानिर्वाणी अखाड़ों के साथ हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच पूरे विधि-विधान और गंगा पूजन के साथ हर-हर महादेव, बम-बम भोले और हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा स्नान किया। अपने तय समय सवा दस बजे से करीब आधा घंटे पहले करीब पौने दस बजे से शाही स्नान शुरु हो गया था। इस क्रम में निरंजनी अखाड़े के बाद श्रीपंदशनाम जूना अखाड़ा की छत्र तले अग्नि, आह्वान और किन्नर अखाड़े ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अगुवाई में सोमवती अमावस्या का स्नान किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद गिरि की अगुवाई में अपने नागा संन्यासियों के वैभव और शाही शान-ओ-शौकत के साथ ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान किया। महानिर्वाणी अखाड़ा के साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़े ने अपने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद जी सरस्वती महाराज की अगुवाई में शाही स्नान किया। संन्यासी अखाड़ों के स्नान के बाद तीनों बैरागी अणियों, निर्वाणी अणि, निर्मोही अणि और दिगंबर अणि, उनके 18 अखाड़ों और 1200 खालसों ने अपने-अपने अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत धर्मदास और श्रीमहंत कृष्णदास की अगुवाई में हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर सोमवती अमावस्या का शाही स्नान किया। बैरागी अखाड़ों के बाद श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन और श्रीपंचयाती नया अखाड़ा उदासीन ने अपने-अपने क्रम में अपने-अपने श्रीमहंत महेश्वरदास और मुखिया महंत भगतराम की अगुवाई में अपने-अपने लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान किया। अंत में निर्मल अखाड़े ने श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदातचार्य की अगुवाई में शाही स्नान किया। सुबह करीब पौने दस बजे आरंभ हुआ शाही स्नान का क्रम शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चलता रहा। उधर, इस दौरान आम श्रद्धालुओं ने दिनभर अन्य गंगा घाटों सुभाष घाट, नाई सोता घाट, सर्वानंद घाट, बरला घाट, लव-कुश घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, अमरापुर घाट, दक्षमंदिर घाट, सती घाट, नीलधारा घाट, नमामि गंगे घाट सहित समेत सभी गंगा घाटों आस्था की डुबकियां लगा, भगवान भास्कर को अर्घ्य दे और दान-धर्म कर सोमवती अमावस्या का पुण्य अर्जित करते रहे।

dobrynews_alti7a
Author: dobrynews_alti7a

Related

Previous Post

तीनों शाही स्नानों का दूरदर्शन नेशनल और डीडी उत्तराखंड चैनल पर होगा सीधा प्रसारण

Next Post

पद्मश्री डाॅ. बी.के.एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान ने किया भव्य स्वागत

dobrynews_alti7a

dobrynews_alti7a

Next Post
पद्मश्री डाॅ. बी.के.एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान ने किया भव्य स्वागत

पद्मश्री डाॅ. बी.के.एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 121 Followers
  • 124k Subscribers
  • 23.7k Followers
  • 99 Subscribers

Calender

April 2021
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« Mar   May »
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

शासन ने पीआरडी जवानों के लिए रोस्टर लागू करने का दिया निर्देशः मोर्चा

July 5, 2021
श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

श्री भुवनेश्वरी शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ

July 24, 2021
डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

डॉ. रेखा जैन DSP (पूर्व) , सागर (मप्र) द्वारा वर्तमान में फैल रहे #लवेरिया_रोग की पहचान एवं रोकथाम के उपाय

August 21, 2021
20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

20 हजार रु रिश्वत लेते रजिस्ट्रार रंगे हाथों गिरफ्तार

April 19, 2021

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0
शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आॅनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर हुई चर्चा

January 29, 2023
संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्ध

संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्ध

January 29, 2023
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व संगठन की कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व संगठन की कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा

January 29, 2023
मंत्री जोशी ने मसूरी मॉल रोड की सतह सुधारीकरण योजना का किया शिलान्यास

मंत्री जोशी ने मसूरी मॉल रोड की सतह सुधारीकरण योजना का किया शिलान्यास

January 29, 2023

Recent News

शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आॅनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर हुई चर्चा

January 29, 2023
संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्ध

संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्ध

January 29, 2023
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व संगठन की कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व संगठन की कार्ययोजना को लेकर हुई चर्चा

January 29, 2023
मंत्री जोशी ने मसूरी मॉल रोड की सतह सुधारीकरण योजना का किया शिलान्यास

मंत्री जोशी ने मसूरी मॉल रोड की सतह सुधारीकरण योजना का किया शिलान्यास

January 29, 2023
डोब्रे  न्यूज़

Dobry News provides you the latest and trending news across the world.

Follow Us

Contact Us

Shri Bhuvneshwari Shakti Peeth
Bhuvneshwari Dham, Gayatri Vihar
Bhoopatwala, Haridwar – 249401
Uttarakhand (INDIA)
Mobile : +91 – 8126644331 / 9412989491
E-mail : officialdobrynews@gmail.com
Website : dobrynews.in

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

No Result
View All Result
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • Become A Reporter
  • Live TV
  • Membership
  • राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन रजिस्टर

© 2021 - Design and Developed by Web Development Agency Traffictail.

WhatsApp us